NewS Headlines

मशहूर संगीतकार और ‘सारेगामापा’ के निर्णायक रहे संगीतकार इस्माइल दरबार ने जी टीवी पर हाल ही में समाप्त हुए रिएलिटी शो ‘सारेगामापा चैलेंज 2007’ में धांधली के आरोप लगाए हैं।

इस्माइल ने सर्वश्रेष्ठ गायक चुनने के लिए एसएमएस पद्धति पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जो वोट सही मायने में अच्छे गायकों के लिए दिए जाते हैं, वो उनके खाते में गिने ही नहीं जाते।

उन्होंने कहा कि ‘सारेगामापा’ में पूरे देश की जनता बीकानेर के राजा हसन को वोट कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद विजेता कोई और बना गया। जबकि राजा इस ताज के पूरे हकदार थे।

उनका कहना था कि इस तरह की वोटिंग पद्धति को जल्द से जल्द से जल्द बंद कर देना चाहिए, क्योंकि जो वोट जनता देती है वो सही मायने में गिने ही नहीं जाते।

 




Leave a Reply



Related Posts

News



Site Navigation