NewS Headlines

गाय का दूध

Written by admin on August 7th, 2007 in Food, Health.

गाय का दूध

  • गाय के दूध में अनेक विटामिन, खनिज लवण, चिकनाई आदि जीवन उपयोगी तत्त्व पाये जाते है.
  • नवजात शिशुओं के लिये माता का दूध अमृत तुल्य होता है, वैसे ही आहार के लिये अन्य पशुओं की अपेक्षा गाय का दूध सर्वश्रेष्ठ माना गया है.
  • गाय का दूध मनुष्य के लिये सर्वोत्तम आहार है और इसमें भरपूर पौष्टिक व पोषक तत्त्व होते है.
  • गाय के दूध में विटामिन ए, बी और डी पर्याप्त मात्रा में होने के कारण इसके सेवन से रक्त संचालन, पाचन क्रिया और शारीरिक शक्ति अच्छी बनी रहती है.
  • इसमें कैरोटिन नामक पौष्तिक तत्त्व होता है जो स्वास्थ्य और सौन्दर्य को बढाता है.
  • गाय का दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर को धार्मिक कार्यों में उपयोग में लिया जाता है.
  • गाय का दूध तपेदिक, फेफडों के घाव, जीर्ण ज्वर, मानसिक रोग, उन्माद, मूर्च्छा, भ्रम, संग्रहणी, पीलिया, दाह, प्यास, ह्रुदय रोग, शूल, गोला, बवासीर, रक्तपित, अतिसार, योनि विकार, ग्लानि और गर्भस्राव जैसी कई व्याधियों में हितकारी है.
  • जो व्यक्ति सदैव गाय का दूध पीते है, उन्हें बुढापे में कम तकलीफ होती है.
  • गाय का दूध बालक, वृद्ध और अशक्त सभी के गुणकारी है.
  • प्रातःकाल और रात्रि में सोने से एक घंटा पूर्व पूर्व गाय का दूध पीने से शरीर स्वस्थ रहता है.
  • गाय के दूध में प्राकृतिक मिठास होती है अतः बिना शक्कर के गाय का दूध पीना चाहिये.

दूध औषधि के रुप में

  • आंखे लाल होने पर गाय के दूध की कुछ बूंदे आंख में डालने से लाली मिट जाती है.
  • बाल झडने पर स्नान से आधा घंटा पहले बालों में गाय के दूध की मालिश करने से बालों का गिरना रुक जाता है.
  • गाय के दूध में घी और शहद विषम मात्रा में मिलाकर पीने से वीर्य बल की वृद्धि होती है.
  • दूध में शहद मिलाकर पीने से गैस नहीं बनती.
  • गाय का ताजा धारोष्ण दूध छानकर, बिना गर्म किये शहद या भिगोई हुई किशमिश का पानी मिलाकर चालीस दिनों तक पीने से वीर्य शुद्ध होता है. नेत्र ज्योति व स्मरण शक्ति बढती है.
  • चेहरे के कील, मुहांसे, दाग, धब्बे अदि दूर करने के लिये सोने से पहले हल्का गर्म गाय का दूध चेहरे पर मले और आधे घंटे बाद चेहरे को धोकर सो जाये. चेहरे के सारे विकार कुछ दिनों के प्रयोग से ठीक हो जाते है.
 




Leave a Reply



Related Posts

Food, Health



Site Navigation