NewS Headlines

सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और फिल्म ‘परजानिया’ के लिए सारिका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया है।

अमिताभ को दूसरी बार यह पुरस्कार मिलेगा। इससे पूर्व 1990 में ‘अग्निपथ’ के लिए यह पुरस्कार मिला था। सारिका को जिस फिल्म परजानिया के लिए चुना गया है, वह गुजरात दंगों पर आधारित है।

मंगलवार शाम यहाँ घोषित वर्ष 2005 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बुद्धदेव दासगुप्ता की फिल्म कालपुरुष को सर्वश्रेष्ठ फिल्म तथा राहुल ढोलकिया को सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक चुना गया है।

प्रदीप सरकार को फिल्म ‘परिणीता’ के लिए किसी निर्देशक की पहली फिल्म के लिए इंदिरा गाँधी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह किसी निर्देशक को उसकी पहली फिल्म के लिए दिया जाता है। ‘रंग दे बसंती’ पूर्ण मनोरंजन के लिए सर्वाधिक चर्चित फिल्म के रूप में घोषित की गई है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : एक नजर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : अमिताभ बच्चन (ब्लैक)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : सारिका (परजानिया)
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म : कालपुरुष (बंगाली-बुद्धदेव दासगुप्ता)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : राहुल ढोलकिया (परजानिया)
सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म : ब्लू अंब्रेला (विशाल भारद्वाज)
सर्वश्रेष्ठ गायक : नरेश अय्यर (रूबरू रोशनी…)
सर्वश्रेष्ठ गायिका : श्रेया घोषाल (अपने आँसू…)
सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी फिल्म : 15 पार्क एवेन्यू
सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेता : नसीरुद्दीन शाह
लोकप्रिय फिल्म : रंग दे बसंती
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : इकबाल
सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म : ब्लैक
स्पेशल जूरी अवार्ड : अनुपम खेर (मैंने गाँधी को नहीं मारा)
नरगिस दत्त पुरस्कार : देवानामाथिल (जयराज निर्देशित मलयालम फिल्म)
सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता : साई कुमार (तेलुगू फिल्म बोमालाता)
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी : रंग दे बसंती
बेस्ट स्क्रीन प्ले अवार्ड : अपहरण (प्रकाश झा)
सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन : सीबी मोरे (ताजमहल एन ईटरनल लव स्टोरी)
बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर : अन्नासिंह तथा सब्यसाची मुखर्जी (संयुक्त रूप से)
सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्म : राइडिंग सोलो टू द टाप आफ द वर्ल्ड (निर्देशक जॉनी)
फिल्म आलोचक : भारद्वाज रंगन
पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म : थुथुरी (कन्नड़)

 




Leave a Reply



Related Posts

General Knowledge, Movies



Site Navigation